फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two teenagers died due to drowning while bathing in Ganga, two were rescued

Mirzapur News: गंगा में नहाते समय डूबने से दो किशोरियों की मौत, दो को बचाया गया

Mon, 17 Jun 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers died due to drowning while bathing in Ganga, two were rescued
चील्ह। थाना क्षेत्र के डिंगुरपट्टी गांव के पास गंगा घाट पर रविवार को सुबह गंगा में स्नान करते समय चार लड़कियां डूबने लगीं। इनमें से दो को तो घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया, परंतु दो ममेरी बहनें डूब गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबी बहनों की तलाश शुरू कराई। करीब चार घंटे बाद दोनों के शव गंगा नदी से बरामद हुए।
विज्ञापन

श्रीपट्टी गांव निवासी आंचल सरोज 15 पुत्र रविंद्र सरोज अपने परिवार के सदस्यों के साथ मामा राम हौसला सरोज निवासी डिंगुरपट्टी के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। रविवार को सुबह करीब सात बजे गंगा दशहरा पर आंचल अपने मामा की पुत्रियों और गांव की लड़कियों के साथ गंगा में स्नान करने डिंगुरपट्टी के गंगा घाट पर गई थी। स्नान के दौरान आंचल की मामा की पुत्री नैंसी (14) डूबने लगी। उसे बचाने के लिए आंचल और अन्य लड़कियां गईं। इस बीच नैंसी को बचाने में आंचल, स्नेहा और प्रतिज्ञा भी डूबने लगीं। लड़कियां को डूबते देख घाट पर मौजूद रामजस, सिकंदर तथा संतलाल ने गंगा नदी में छलांग लगा दी और स्नेहा पुत्री राम हौसला सरोज तथा प्रतिज्ञा पुत्री शिवजीत डिंगुरपट्टी को बचा लिया। नैंसी पुत्री राम हौसला सरोज तथा आंचल पुत्री रविंद्र सरोज गंगा नदी में डूब गईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचीं चील्ह थानाध्यक्ष रीता यादव ने गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई। करीब चार घंटे बाद सुबह 11 बजे के करीब गोताखोरों ने नैंसी और आंचल के शव घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बरामद किया। सूचना पर गंगा घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। लोग लड़कियों के जिंदा होने की आशा लगाए रहे, लेकिन गंगा नदी में दोनों के शव बरामद हए। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। आंचल दो भाइयों में इकलौती बहन थी। नैंसी तीन बहनों और एक भाई के बीच दूसरे नंबर पर थी। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि गंगा में स्नान के दौरान डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed