फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two teenagers died by drowning while bathing in flood water

Mirzapur News: बाढ़ के पानी में नहाते समय डूबकर दो किशोर की मौत

Mon, 04 Aug 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers died by drowning while bathing in flood water
कछवां के प्रेम के पूरा गांव में  बाढ़ के पानी में डूबे छात्र के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
कछवां। बजहां गांव के सामने बाढ़ के पानी में नहाते समय प्रीतम यादव (16) व गणेश यादव (15) की एक बड़े गड्ढे में फंसने के कारण डूबने से मौत हो गई। वहीं, तीसरा किशोर किसी तरह गड्ढे से बाहर निकलकर आया।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रीतम अपने दोस्त गणेश निवासी प्रेम का पूरा और एक अन्य साथी के साथ बाढ़ के पानी में नहाने के लिए बजहां गांव के सामने नहर के पास स्थित पुलिया तक गए थे। पुलिया के पास स्थित खेत में एक बड़ा गड्ढा था। उसमें बाढ़ का पानी भरा था। नहाते समय तीनों दोस्त गड्ढे में फंस गए। इसमें दो की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, तीसरा किशोर किसी तरह गड्ढे से निकलकर बाहर आया। शोर सुनकर गड्ढे में फंसे किशोरों को बाहर निकालने के लिए आस-पास के लोग पहुंचे। गांव के लवकुश पटेल अपने तैराक साथियों के साथ पानी में कूदे। जब तक दोनों दोस्तों को बाहर निकाला गया तब तक उनकी की मौत हो गई थी। दोनों की मौत से बजहां और प्रेम का पूरा गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनाें इंटर के छात्र थे। प्रीतम अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बड़ी बहनें है। पिता ट्रक चालक हैं। वहीं, गणेश के पिता रामाशंकर यादव मुंबई में ऑटो चालक है। गणेश दो भाई व एक बहन में बड़ा था। सीओ सदर अमर बहादुर ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed