फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two teenage girls died due to drowning while bathing in Ganga, young man saved three

Mirzapur News: गंगा में नहाते समय दो किशोरियों की डूबने से मौत, युवक ने तीन को बचाया

Thu, 27 Feb 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two teenage girls died due to drowning while bathing in Ganga, young man saved three
चुनार। क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव में महाशिवरात्रि पर बुधवार को सुबह गंगा में दोबारा स्नान करना दो किशोरियों के लिए काल बन गया। नहाते समय गहरे पानी में पांच किशोरियां डूबने लगीं। चीख पुकार सुनकर पहुंचे गांव के एक युवक ने तीन किशोरियों को बचा लिया, लेकिन दो डूब गईं। गोताखोरों ने छह घंटे बाद दोनों के शव बरामद किए।
विज्ञापन


जलालपुर माफी की निषाद बस्ती की काजल (16) पुत्री राजू साहनी, सीता (18), गीता (16) पुत्री खुशहाल, रामगरीब की बेटी कुसुम (17) अपनी बहनों रूपा (16), कविता (14) और पायल (13) के साथ सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के पास गंगा स्नान करने गई थीं। नहाने के बाद सभी किशोरियां बाहर निकल आईं। इसी बीच कुसुम समेत पांच किशोरियां दोबारा नहाने लगीं जबकि पायल और सीता घाट पर ही खड़ी रहीं।
विज्ञापन

नहाते समय पांचों किशोरियां गहरे पानी में डूबने लगीं। यह देख घाट पर मौजूद पायल और सीता चिल्लाने लगीं। चीख पुकार सुनकर पास के खेत में काम कर रहा युवक कन्हैया वहां पहुंचा और किशोरियों को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़ा। उसने किसी तरह गीता, रूपा और कविता को बचा लिया, लेकिन कुसुम और काजल गहरे पानी में डूब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण गंगा किनारे पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर चुनार कोतवााल रविंद्र भूषण मौर्या और तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह पहुंचे। गोताखोरों की मदद से किशोरियों की तलाश शुरू कराई गई। करीब छह घंटे बाद दोपहर ढाई बजे कुसुम और काजल के शव को गोताखोरों ने बरामद किया। दोनों किशोरियों के पिता मजदूरी करते हैं। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि किशोरियों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................................................
कुसुम के कहने पर दोबारा नहाने गईं
हादसे की चश्मदीद पायल (13) ने बताया कि सब लोग गंगा में नहाने के बाद कपड़े बदलने जा रही थींं। इसी बीच कुसुम ने सबसे दोबारा नहाने के लिए कहा। इसके बाद कुसुम समेत पांचों किशोरियां फिर नहाने लगीं। पायल ने बताया कि वह सीता के साथ घाट पर कपड़े बदल रही थी। इसी बीच देखा कि गंगा में पांचों लोग डूब रही हैं। दोनों के चिल्लाने पर कन्हैया वहां पहुंच गए और तीन लोगों को बचा लिया। पायल ने बताया कि बड़ी बहन कुसुम ने गांव के कन्या विद्यालय में 9वीं तक की पढ़ाई की थी। काजल उसी विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है।

................................................

वर्जन
जमालपुर माफी गांव के पास गंगा में नहाते समय दो किशोरियों की डूबने से मौत हुई है। गोताखोर ने दोनों किशोरियों के शव बरामद कर लिया है। - राजेश कुमार वर्मा, एसडीएम चुनार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed