फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two sisters killed, two children injured due to high speed truck collision

Mirzapur News: तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर से बाइक सवार दो बहनों की मौत, शादी वाले घर में मचा कोहराम

Sun, 30 Apr 2023 09:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2023 09:43 AM IST
सार

 वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर नरायनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार को सुबह पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में मौके पर ही दो बहनों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। बाइक सवार युवक को हल्की चोटें आईं।

विज्ञापन
Two sisters killed, two children injured due to high speed truck collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर नरायनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार को सुबह पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में मौके पर ही दो बहनों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। बाइक सवार युवक को हल्की चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


छोटी बहन की शादी से पहले दो बहनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जमालपुर थाना क्षेत्र के बियरही गांव निवासी कल्लू मजदूरी करते हैं। उनसे एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सबसे छोटी पुत्री प्रियंका की 20 मई को शादी तय है। दो बड़ी पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घर में शादी का माहौल था।
विज्ञापन


कल्लू के पुत्र धनेश प्रजापति दो बड़ी बहनों को लेने के लिए शनिवार को सुबह वाराणसी गए थे। वे दोनों बहनों और उनके दो बच्चों को बाइक से घर जमालपुर के बियरही लौट रहे थे। रास्ते में अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रक ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 1988 में पहली बार मुख्तार अंसारी पर हुआ था मुकदमा, जानिए माफिया की पूरी क्राइम कुंडली

इस हादसे में ट्रक से कुचलकर दोनों बहनों पूजा (28) निवासी गोपपुर थाना चोलापुर वाराणसी व रीना प्रजापति ( 32) निवासी कटेसर रामनगर वाराणसी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार भाई धनेश (25) को हल्की चोटें आईं। पूजा के पुत्र लड्डू (5) व रिया के पुत्र रियांश (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी नरायनपुर राकेश राय ने घायल बच्चों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया।

मौके पर थानाध्यक्ष अदलहाट विजय चौरसिया भी पहुंच गये थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। घटना की जानकारी होते ही परिजन पुलिस चौकी नरायनपुर पहुंचे। दो बहनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घर में खुशियों का माहौल गम में बदल गया। अदलहाट थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि ट्रक के टक्कर से बाइक सवार दो बहनों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed