फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two sanitation workers suspended, notice issued to village head to explain

Mirzapur News: दो सफाईकर्मी निलंबित, ग्राम प्रधान को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Sun, 30 Nov 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two sanitation workers suspended, notice issued to village head to explain
मिर्जापुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने शनिवार को विकास खंड छानबे के खैरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) में सहयोग न देने, निर्माण कार्यों में अनियमितता बरतने, शासकीय धनराशि का दुरूपयोग करने, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एसएलडब्ल्यूएम का समय से सही उपयोग न करने तथा आरआरसी सेंटर संचालित न करने एवं गांव में चारों ओर गंदगी पाए जाने पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान खैरा आशीष यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने तीन दिन के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत बबुरा के निरीक्षण मेें तैनात सफाई कर्मचारी सुदीप कुमार सिंह और विंध्याचल केवटान में तैनात सुरेश चंद पाठक को ग्राम पंचायत से लगातार अनुपस्थित रहने और एसआईआर में बीएलओ का सहयोग न करने के आरोप में दोषी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed