फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two royal baths passed but the handover of the medical room could not take place.

Mirzapur News: दो शाही स्नान बीते पर मेडिकल कक्ष नहीं हो सके हैंडओवर

Tue, 21 Jan 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two royal baths passed but the handover of the medical room could not take place.
मिर्जापुर। महाकुंभ में आने वाले दर्शनार्थियों के आकस्मिक उपचार के लिए जिले के थानों में मेडिकल और प्रशाधन कक्ष बनाने का निर्देश दिया गया था। दो शाही स्नान बीतने के बाद भी अभी तक कोई कक्ष हैंडओवर नहीं किए जा सके।
विज्ञापन

चील्ह, विंध्याचल, लालगंज और ड्रमंडगंज थान में 50-50 लाख से मेडिकल और प्रशाधन कक्ष बनाना था, ताकि श्रद्धालुओं को आकस्मिक उपचार मिल सके। अगस्त इसका काम भी शुरू करा दिया गया था। पूर्णिमा और मकर पर शाही स्नान हो चुके हैं लेकिन अभी तक मेडिकल और प्रशाधन कक्ष हैंडओवर ही नहीं किए जा सके। विंंध्याचल थाने में तो अभी काम भी अधूरा है। पहले शाही स्नान के दौरान डाॅक्टर की टीम तैनात की गई थी, पर वह मेडिकल कक्ष का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण वह होल्डिंग एरिया में बैठी थी।
विज्ञापन

विंध्याचल कोतवाली परिसर में मेडिकल और प्रशाधन भवन अभी अधूरा है। प्रथम तल भवन बन कर तैयार हो गया हैं। जिसमें एक कमरा, बरामद व शौचालय है। दूसरे तल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बड़ी बात है कि महाकुंभ के लिए भवन बनना था, पर अभी पूरा भवन नहीं बन सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी तथा एमपी के श्रद्धालुओं को रास्ते में आपातकालीन इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ड्रमंडगंज थाना परिसर में आकस्मिक चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। पर संचालन शुरू नहीं हो सका है। सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही भवन को कार्यदाई संस्था से हैंडओवर कराने के बाद जिला मुख्यालय से मेडिकल टीम की तैनाती कराकर चिकित्सालय का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
लालगंज थाने में चिकित्सा सुविधा के लिए बन रहा मेडिकल कक्ष बनकर तैयार हो गया है, पर श्रद्धालुओं के लिए उपयोेग में नहीं लाया जा रहा है। शाही स्नान के समय मेडिकल टीम बापू उपरौध में बने होर्डिंग्स एरिया में बैठना पड़ा था। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि भवन में कुछ कार्य अधुरा है। उसके पूरा करने के बाद हैंड ओवर कर लिया जाएगा।

चील्ह थाना परिसर में बना महाकुंभ को दृष्टिगत मेडिकल कक्ष बनकर तैयार हो गया है, पर वहां पर में चिकित्सा संबंधी कोई व्यवस्था नहीं है। ना ही कोई समान है। ना कोई डॉक्टर की तैनाती हुई है। ताला बंद है। जिस उद्देश्य के लिए बनाया गया उसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है।

वर्जन

विंध्याचल थाने पर निर्माण कार्य देरी से शुरू हुआ था, इसलिए वहां का भवन अभी अधूरा है। चील्ह, लालगंज और ड्रमंडगंज थाने के भवन का काम पूरा हो गया है। 29 जनवरी को होने वाले स्नान में मेडिकल टीम वहां बैठेगी।
- ओपी सिंह, एएसपी आपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed