फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two policemen including Inspector injured in stone pelting

Mirzapur News: पथराव में दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल

Mon, 22 Jan 2024 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two policemen including Inspector injured in stone pelting
राजगढ़। थाना क्षेत्र के खोराड़ीह गांव में रविवार को पड़ोसी से मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पथराव कर दिया। इस हमले में एक दरोगा और एक सिपाही घायल हो गए। सूचना मिलते ही सीओ ऑपरेश और थानाध्यक्ष राजगढ़ पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। तब तक हिस्ट्रीशीटर मौके से फरार हो गया था। पुलिस पथराव करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खोराड़ीह गांव निवासी फिरोज खान हिस्ट्रीशीटर है। आरोप है कि फिरोज ने गांव के ही गोपाल सिंह से कुछ रुपये उधार लिया था। उसको लेकर रविवार को सुबह गोपाल सिंह और फिरोज खान में विवाद हो गया। गोपाल ने राजगढ़ थाने में सूचना दी। सूचना पर रविवार को दोपहर करीब दो बजे पुलिस जांच पड़ताल करने फिरोज के घर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही फिरोज और उसके घर की महिलाओं ने विवाद कर लिया। कहासुनी के बाद फिरोज परिजनों के साथ मिलकर पुलिस पर पथराव करने लगा। पथराव में दो पुलिसकर्मी उप निरीक्षक राम सूरत (50) और कांस्टेबल हरिओम (40) घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना राजगढ़ थाने में दी। सूचना मिलते ही सीओ ऑपरेशन अनिल कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष राजगढ़ निरीक्षक विजय शंकर सिंह पटेल पुलिस फोर्स के साथ खोराड़ीह गांव पहुंचे। पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी हिस्ट्रीशीटर मौके से फरार हो गया। सीओ ऑपरेशन अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के परिवार की महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया। पथराव में दो पुलिसकर्मियों को चोटें लगी हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed