फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two pillars fell due to truck collision, power failure

Mirzapur News: ट्रक के टक्कर से दो खंभे गिरे, बिजली गुल

Fri, 14 Feb 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two pillars fell due to truck collision, power failure
पड़री। क्षेत्र के चांदलेवा संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार को बड़ी दुर्घटना टल गई। ज्ञानानंद इंटर कॉलेज के पास सुबह 11 बजे एक बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। इससे दो खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, आधे बाजार और चार गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमाशंकर दुबे, रामदेव सरोज, कपूर अग्रहरी व गोपाल सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। पड़री सब स्टेशन को सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य शुरू नहीं कर सके। इससे क्षेत्र के उद्योग-धंधे प्रभावित हुए है, वहीं उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ा। लोगों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्याप्त है। परिधि सब स्टेशन के अवर अभियंता से बार-बार संपर्क किया गया लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed