{"_id":"6a15f927db1a273306041302","slug":"two-people-including-a-young-man-killed-after-being-struck-by-trains-in-separate-incidents-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-154260-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अलग-अलग मामले में ट्रेन से कटकर युवक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अलग-अलग मामले में ट्रेन से कटकर युवक समेत दो की मौत
विज्ञापन
कछवां के कटका और देहात कोतवाली क्षेत्र राजापुर गांव के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के राजापुर और कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव में मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मड़िहान के बिरोहिया गांव निवासी मट्टर यादव (75) आमघाट रेलवे लाइन राजापुर गांव के पास मंगलवार सुबह रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। मौत हो गई। लोगाें ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। वहीं दूसरी और कछवां के कटका निवासी साधू सरोज ने बताया कि उनका पौत्र करन सरोज (22) सुबह पांच बजे शौच के लिए जा रहा था। कटका रेलवे फाटक के पास ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई।