{"_id":"68fbd6cde822b9cf490d27a0","slug":"two-people-including-a-teenage-girl-died-after-consuming-poisonous-substances-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-142347-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विषाक्त पदार्थ खाने से किशोरी सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विषाक्त पदार्थ खाने से किशोरी सहित दो की मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल और देहात कोतवाली क्षेत्र के दो गांव में बृहस्पतिवार को विषाक्त का सेवन करने से एक किशोरी और युवक की मौत हो गई।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव निवासी रंजना (17) और देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना निवासी कृपाशंकर भारती (20) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे दोनों की मौत हो गई।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के महरौड़ा निवासी शैलेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन रंजना ने बृहस्पतिवार को विषाक्त खा लिया। उस समय वह घर से बाहर था। सूचना पर पहुंचा तो बहन को लेकर मंडलीय अस्पताल आए।
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से किशोरी की मौत हो गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना निवासी कृपाशंकर भारती बृहस्पतिवार की देर शाम को घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित खेत की ओर गया था। वहां पर विषाक्त का सेवन करने से अचेत हो गया। अचेत होने पर खेत में मौजूद लोग उसे लेकर पास के अस्पताल गए।
विज्ञापन
वहां से मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाई में छोटा था। विषाक्त सेवन क्यों किया इस बारे में पता नहीं चल सका। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि विषाक्त खाने से युवक की मौत हो गई। संवाद