{"_id":"6841e58fe85205f1cb043e25","slug":"two-people-drowned-in-pond-and-ganga-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-134831-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तालाब और गंगा में दो लोग डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तालाब और गंगा में दो लोग डूबे
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बालक समेत दो लोग डूब गए। तलाश करने पर बालक का शव मिल गया है लेकिन युवक की तलाश जारी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी बघेल निवासी बुधिराम का 11 वर्षीय पुत्र शिवा घर के सामने तालाब में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। उसके छोटे भाई ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचकर शिवा की तलाश शुरू करने के साथ पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद शिवा का शव मिल गया।
वहीं, कटरा कोतवाली क्षेत्र के बावनवीर निवासी विपिन शंकर उर्फ भोला (18) गंगा स्नान करने गया था। गहने पानी में नहाते समय दौरान वह डूब गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश करती रही लेकिन शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।