{"_id":"64974083612cf40113097748","slug":"two-people-died-in-separate-accidents-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-1478-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
पड़री/सीखड़। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पड़री थाना क्षेत्र के नेवढि़या-देवपुरा हाईवे पर शनिवार को सुबह ट्रेलर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना चुनार कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-चुनार घाट राज्य मार्ग-74 पर नंदूपुर रुदौली गांव के पास हुई। जहां शुक्रवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था कि रास्ते में मौत हो गई।
पड़री थाना क्षेत्र के अघवार देवरी आमघाट निवासी ट्रैक्टर चालक पूरन बिंद (55) शनिवार को सुबह देवपुरा पटहौली गांव से कोटवा की ओर जा रहे थे। नेवढि़या-देवपुरा हाईवे पर पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रेलर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक पूरन बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल हो ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने पूरन को मृत घोषित कर दिया।
मौत की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरन बिंद चार भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनसे दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं। इनमें से एक पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो गई है। वे ट्रैक्टर चलाकर अपना व परिवार के सदस्यों का पालन पोषण करते थे। ट्रेलर चालक विनय प्रजापति निवासी भिंड मध्य प्रदेश भी हादसे में घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पड़री थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी घटना चुनार कोतवाली क्षेत्र के नंदूपुर रुदौली के पास हुई। चुनार थाना क्षेत्र के मेड़िया गांव निवासी बाल गोविंद मिश्रा (45) वाराणसी में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वे शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। वे नंदूपुर गांव के पास पहुंचे थे कि चुनार की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर बाइक सवार के ऊपर चढ़ गई। इससे बाइक सवार बाल गोविंद मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अदलपुरा जितेंद्र सरोज ने परिजनों को सूचना देने के बाद उनको उपचार के लिए वाराणसी भेज दिया। इस बीच रास्ते में बालमुकुंद की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बालमुकुंद से एक पुत्र व एक पुत्री है। चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।