{"_id":"66ac708d7d8ac913b8075847","slug":"two-people-died-in-mirzapur-electric-current-passed-tin-shed-another-person-died-saving-young-man-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में दो लोगों की मौतः टीन शेड में उतरा करंट, एक युवक को बचाने में चली गई दूसरे की भी जान; छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में दो लोगों की मौतः टीन शेड में उतरा करंट, एक युवक को बचाने में चली गई दूसरे की भी जान; छाया मातम
Fri, 02 Aug 2024 11:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:07 AM IST
सार
Mirzapur News: करंट लगने से दो युवकों की मौत की सूचना पाकर मौके पर पड़री थाना की पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
पड़री में युवकों की मौत के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के पड़री कस्बे के मुस्लिम बस्ती में शुक्रवार की सुबह 10 बजे घर में लगे टीन शेड की सफाई करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने गया उसका साथी भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पड़री कस्बे के मुस्लिम बस्ती निवासी इश्तियाक (35) सुबह घर के टीन शेड की सफाई कर रहा था। इससे होकर बिजली का तार भी गया था। टीन शेड में खिंची गई केबिल से करंट उतर गया। इश्तियाक करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
उसे बचाने गया उसका साथी अमन (24) पुत्र हमीद अंसारी भी करंट की चपेट में आ गया। तत्काल बिजली कटने पर परिजन दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री ले गए, जहां चिकित्सको ने परिक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन