{"_id":"675a898ff854bc955b0d2767","slug":"two-people-died-in-accidents-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-126486-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हादसों में दो लोगों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हादसों में दो लोगों की माैत
विज्ञापन
मड़िहान/नरायनपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की जान चली गई।
कलवारी-घोरावल संपर्क मार्ग पर जमुई लोहिया पुल के पास बुधवार को सुबह बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मुंहकुचवा निवासी आर्यन शर्मा (23) पुत्र विजय शर्मा पढ़ाई करने के साथ ही मोबाइल फोन के मिस्त्री थे। वे शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी स्थित किसी मोबाइल की दुकान में काम करते थे। आर्यन कलवारी स्थित किसी काॅलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई भी कर रहे थे। बुधवार को सुबह वे बाइक से अपने साथी सुमित सोनी (22) निवासी इमामबाड़ा के साथ कलवारी अपने काॅलेज जा रहे थे। रास्ते में जमुई लोहिया पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने आर्यन शर्मा को मृत घोषित कर दिया। घायल सुमित को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
उधर, वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर विशेषरपुर माफी गांव के सामने मंगलवार को देर रात ट्रैक्टर से उतरकर लघुशंका करने जाते समय किसी वाहन की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। पथरौरा उसरापर निवासी अनिल यादव (24) ट्रैक्टर पर धान लादकर अदलहाट जा रहे थे। विशेषरपुर माफी गांव के सामने लघुशंका के लिए ट्रैक्टर से उतरकर जा रहे थे। उसी बीच किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के परिजनों को सूचना दी। अनिल माता-पिता की इकलौते पुत्र थे। बड़े भाई की सर्पदंश से पहले ही मौत हो चुकी है। अदलहाट थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।