{"_id":"6633bbbfe74bc83f63058117","slug":"two-people-died-and-many-injured-in-road-accident-after-two-bikes-collide-in-mirzapur-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर, 2 युवकों की मौत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर, 2 युवकों की मौत; दो घायल
Thu, 02 May 2024 09:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 02 May 2024 09:43 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने- सामने की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। जिसमें दो की गंभीर चोट आने से मौत हो गई। जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गोपीगंज मार्ग पर श्रीपट्टी गांव के पास गुरुवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दो लोगों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के देवनाथपुर निवासी शहजाद अली (30) पुत्र जलालुद्दीन, शादाब अली (25) पुत्र जलालुद्दीन व सोनू अली (22) गोपीगंज की तरफ से मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे। मिर्जापुर की तरफ से तिलठी गांव आकाश यादव (18) पुत्र गुड्डू यादव अपने घर तिलठी की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही श्रीपट्टी गांव के पास पहुंचे थे कि दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख दो लोगों को मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शहजाद अली व आकाश यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शादाब अली व सोनू अली की स्थिति ठीक है। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।