{"_id":"601971db8ebc3e008857a097","slug":"two-pediatricians-of-the-district-selected-in-national-science-congress-mirzapur-news-vns572437824","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में चयनित हुए जिले के दो बाल विज्ञानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में चयनित हुए जिले के दो बाल विज्ञानी
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के दो बाल विज्ञानियों का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया है। जूनियर वर्ग में सेंट मेरीज स्कूल के रचित जायसवाल व सीनियर वर्ग में अहरौरा स्थित जयहिंद विद्या मंदिर के रोहित मौर्य का चयन हुआ है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के 28वें संस्करण में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जिलों से 21बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। रचित जायसवाल ने स्वचालित सिंचाई प्रणाली पर तथा रोहित मौर्य ने परिष्कृत बायोगैस संयंत्र पर अपना लघु शोध एवं
नवाचार सोच को प्रस्तुत किया था। राष्ट्रीय स्तर के लिए जिले के बाल वैज्ञानिकों का चयन होने पर ऐकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉक्टर जेपी राय, डॉक्टर सुनील कुमार गोयल, डॉक्टर एसएन सिंह, डॉक्टर केएन त्रिपाठी, गुलाब चंद तिवारी, सत्य नारायण प्रसाद ,सुशील कुमार पांडेय ने बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह जानकारी देते हुए जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हमारे जिले से बाल वैज्ञानिकों का चयन इस कार्यक्रम में अवश्य होता है। अभी तक जिले से 70 बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर तथा छह बाल वैज्ञानिक इंडियन साइंस कांग्रेस में लघु शोध प्रस्तुत कर चुके हैं। राष्ट्रीय आयोजन फरवरी के अंतिम में वर्चुवल आयोजित किए जाने की संभावना है।