फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two patients are being treated on one bed in PHC

पीएचसी में एक बेड पर दो मरीजों का किया जा रहा इलाज

Fri, 02 Sep 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two patients are being treated on one bed in PHC
पटेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया पीड़ितों को जगह नहीं मिल रही है। एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मड़िहान तहसील क्षेत्र के गेरुआहिं, पटेहरा, ककरद, सहरसा, घोरी पांच गांवों में डायरिया फैला हुआ है। बृहस्पतिवार को आए कुल 7 मरीजों का पीएचसी में इलाज किया जा रहा है। चार बेड वाले इस अस्पताल में अस्थाई बेड लगाकर कुल छह बेड तैयार किए गए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ाने पर एक बेड पर दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कइल (80) निवासी सहरसा, शिवा (7) पुत्र रंजन निवासी पटेहरा कला, कलावती (45) पत्नी बड़ेलाल निवासी ककरद, बिंदु (21) पुत्र चैतू, चैतू (70) निवासी गेरुआहीं, पूजा (18) पुत्री दुक्खी, सुचिता (13) पुत्री बबलू निवासी घोरी को अचानक उल्टी-दस्त शुरू होने पर परिजनों ने इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। डॉ. बहाल अहमद ने बताया कि बुधवार की रात व बृहस्पतिवार को सुबह उल्टी-दस्त के कुल 7 मरीज आए हैं। मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉ. वाजिद जमील ने बताया कि चार बेड की पीएचसी है। अस्पताल में दो अस्थाई बेड लगाए गए हैं। वर्तमान में कुल छह बेड उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed