फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two killed by corona, 160 found corona infected

कोरोना से दो की मौत, 160 मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 05 May 2021 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two killed by corona, 160 found corona infected
मिर्जापुर। जिले में लगातार 25 वें दिन मंगलवार को 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले है। मंगलवार को कोरोना से दो की मौत भी हुई है। मंगलवार को 160 संक्रमित मिले और 201 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस की संख्या एक हजार 569 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को 160 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या नौ हजार 339 हो चुकी है। मंगलवार को 201 लोगों को स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक सात हजार 697 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोमवार को एल-टू अस्पताल में लालगंज के नदौली-करौदी गांव निवासी मृत वृद्ध का डाटा मंगलवार को जारी आंकड़ें में दर्ज किया गया। इसके अलावा जिगना के नरोईयां गांव निवासी एक 60 वर्षीय महिला की मौत कोरोना से हुई है। जो पांच दिनों से एल-टू अस्पताल में भर्ती थी। जिसके बाद जिले में अब तक 73 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 32 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। एक हजार 420 लोग होम आईसोलेशन में है। 72 दूसरे जिले में भर्ती है। 45 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया मंगलवार को एक हजार 582 की रिपोर्ट आई है। मंगलवार को दो की कोरोना से मौत का डाटा अंकित किया गया है। 160 संक्रमितों में 107 पुरुष और 53 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 57 हजार 487 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 55 हजार 810 की रिपोर्ट आई है। 1677 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 73 हजार 381 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 784 हाट स्पाट है। 616 ग्रामीण और 168 शहरी क्षेत्र में है। निजी कोविड केयर अस्पताल में 30 मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

..............................................................
कोरोना मीटर
................................
संक्रमित मिले- 160
स्वस्थ्य हुए-201
आज मौत- दो
कुल संक्रमित- 9339
अब तक स्वस्थ- 7697
अब तक मौत-73
एक्टिव केस-1569
हाट स्पाट- 784
एल-टू- आईशोलेशन- 32
होम आईसोलेशन- 1420
.................................................
दो हजार 723 को लगाया गया टीका
मिर्जापुर। 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए शुरु हुए टीकाकरण के तहत मंगलवार को जिले के 13 स्थानों पर बने 124 बूथों पर दो हजार 723 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें चील्ह पीएचसी में 124, गुरुसंडी पीएचसी में 60, विजयपुर में 259, पड़री पीएचसी में 82, कछवां पीएचसी में 148, सीखड़ पीएचसी में 242, जमालपुर पीएचसी में 316, चुनार में 455, लालगंज में 166, हलिया में 260, पटेहरा में 105, राजगढ़ में 79, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 427 को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश ने बताया कि अभी 45 वर्ष से अधिक उम्र वालो को टीका लगाया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीका लगाने के लिए अभी गाइडलाइन नहीं आया है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले आनलाइन रजिस्ट्रेशन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed