{"_id":"5865559a4f1c1b8840eee5ce","slug":"two-killed-by-being-hit-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर कोलउंद गांव के पास बुधवार की रात दो बाइक की भिंड़त के बाद सड़क पर गिरे दो मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को कैलहट के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची नरायनपुर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुरारीलाल बियार 35 वर्ष पुत्र सुक्खू निवासी पचोखरा थाना बबुरी जनपद चंदौली व रामाश्रय 35 वर्ष पुत्र जोखू प्रसाद निवासी तकिया थाना बबुरी जनपद चंदौली नरायनपुर चौकी क्षेत्र के कमालपुर स्थित एर्क इंट भट्ठे पर पथाई करने का काम करते थे।
बुधवार की रात वह जमालपुर थाना क्षेत्र में आयोजित एक तेरहवीं में शामिल होने गए थे। रात आठ बजे लौटते समय जैसे ही अदलहाट थाना क्षेत्र के कोलउंद गांव के पास पहुंचे कि नरायपुर से मोटरपार्ट्स की दुकान बंद कर घर जा रहे शिवम सिंह 30 वर्ष पुत्र बसंत सिंह निवासी कैलहट से टकरा गए।
विज्ञापन
टक्कर होते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। मुरारी लाल व रामाश्रय बीच सड़क पर गिर पड़े जबकि शिवम पटरी किनारे गिरा। शिवम की सूचना पर पहुंचा उसका भाई अमित उसे उठा कर कैलहट स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराने ले गया। वहीं मुरीलाल व रामाश्रय सड़क पर ही पड़े रहे, जिसे पीछे से आ रही ट्रक ने कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
zइकिल सवार युवक की हादसे में जान गई
शक्तिनगर- नरायनपुर मार्ग पर टेढ़वा गांव बाबा मंदिर के पास गुरुवार को लगभग साढ़े 11 बजे कन्ना लदी ट्रक की चपेट में आने से साइकल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में साइकल पर सवार पांच वर्षीय बालक मामूली रूप से घायल हुआ।
वह बुधवार की रात कोलउंद गांव में हुए हादसे में मृत लोगों को देखने आ रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। चंदौली जनपद के थाना बबुरी के गांव पचोखरा निवासी बहादुर 20 वर्ष पुत्र बेचन बुधवार को हुए सड़क हादसे में मृृत हुए दोनों मजदूरों को देखने अपने बेटे माइकल पांच वर्ष के साथ गुरुवार को आ रहा था। साइकल सवार जैसे ही अदलहाट थाना क्षेत्र के टेढ़वा बाबा मंदिर के सामने पहुंचा कि गन्ना लदे ट्रक ने उसे टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जबकि साइकल पर सवार उसका पांच वर्षीय बेटा माइकल दूर गिरने के कारण बच गया।