{"_id":"6589d48f99fa8329850d7de4","slug":"two-interstate-smugglers-arrested-with-ganja-worth-rs-50-lakh-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-10293-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 50 लाख के गांजा के साथ दो अंतरराज्ययीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 50 लाख के गांजा के साथ दो अंतरराज्ययीय तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
अहरौरा /मिर्जापुर। झारखंड से नई दिल्ली तस्करी के जरिए कार में गांजा लेकर जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस टीम ने रविवार को अदलहाट सोनबरसा रोड पर इंडेन गैस एजेंसी के पास गिरफ्तार किया। इनके पास से 29 बंडलों से एक क्विंटल 51 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है।
मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में किया।
रविवार की रात चुनार मोड़ चौराहे के पास अहरौरा पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से पत चला कि कार से गांजा लेकर तस्कर जाने वाले हैं। तेज रफ्तार से आती कार के चालक ने पुलिस टीम को देखते ही जमुई रोड पर सोनबरसा की ओर कार लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी को सूचना देकर कार का पीछा किया तो चालक ने सोनबरसा अदलहाट रोड पर कार मोड़ दिया। तभी पुलिस टीम ने कार को घेर लिया।
पुलिस ने कार से उतर कर भाग रहे दो गांजा तस्करों को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी हनीफ अली खान (26) निवासी रांची, झारखंड व अशफाक आलम (29) निवासी रांची झारखंड का निवासी है। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि झारखंड के गुमला टावर चौक पर रेहान अंसारी ने गांजा लदी कार नई दिल्ली के यमुनानगर कैफेटेरिया में माल की डिलीवरी देने के लिए दी है। जहां मनोज नामक व्यक्ति आकर कार ले जाएगा। माल खाली कर 29 हजार रुपये नकद के साथ कार वापस कर देगा।
विज्ञापन
कार की तलाशी के दौरान डिक्की से खाकी रंग के प्लास्टिक के 29 बंडलों में लपेटा हुआ गांजा बरामद हुआ है। जिनका कुल वजन एक एक क्विंटल 51 किलो है। पकड़े गए आरोपियों हनीफ अली खां की जेब से 3260 रुपये, एक मोबाइल व अशफाक के पैंट की जेब से 2540 रुपये, एक मोबाइल बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पूछताछ में आरोपियाें ने बताया कि उड़िसा से गांजा को कार में छिपाकर मिर्जापुर वाराणसी के रास्ते दिल्ली व अन्य प्रान्तों में मांग के अनुसार सप्लाई करते हैं। गांजा बिक्री के पैसे को आपस में बांटकर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ लेते हैं।