{"_id":"67758a4f908f0894d70d095d","slug":"two-intermediate-students-fainted-admitted-to-hospital-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-127658-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: इंटर की दो छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: इंटर की दो छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
इंटर की दो छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती
सक्तेशगढ़। राजगढ़ ब्लाॅक स्थित किसान इंटर कॉलेज में बुधवार को पढ़ने आईं दो छात्राएं बेहोश हो गईं।
विद्यालय के लोगों ने दोनों छात्राओं को राजगढ़ स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बुधवार को कक्षा 12 में छात्राएं पढ़ रही थीं। इसी बीच अचानक उनके शरीर में कंपन होने लगा और देखते-देखते वे बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। छात्राओं के बेहोश होने की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। डॉ. अजीत केसरवानी ने बताया कि छात्राओं के शरीर में पानी कम होने के कारण उनका बीपी लो हो गया। इसके चलते वे बेहोश हो गईं। उनका इलाज चल रहा है। जल्दी ही ठीक हो जाएंगी।