फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two injured including woman in illegal blasting

अवैध ब्लास्टिंग से महिला समेत दो घायल

Thu, 16 Jul 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two injured including woman in illegal blasting
पटेहरा। विकास खण्ड पटेहरा कला के हड़ौरा में गुरुवार की सुबह अवैध ब्लास्टिंग से महिला समेज दो मजदूर घायल हो गए। दो पशु भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल महिला को इलाज के लिए बेलहरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के चार घंटे बाद पुलिस और खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो मजदूरों को थाने ले गई। एक बार फिर विभाग घटना के बाद जागा।
विज्ञापन

क्षेत्र में मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से क्रशर प्लांटों का संचालन किया जा रहा है। अमर उजाला ने अवैध खनन और क्रशर प्लांट की खबरें प्रकाशित की पर प्रशासन ने इसका संज्ञान नहीं लिया। नियमों को ताक पर रखकर क्रशर प्लांट चलाए जा रहे हैं। प्लांट पर न तो बाउंड्रीवाल और न ही पानी के छिड़काव की व्यवस्था है। धूल और डस्ट से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। खनन माफिया बेखौफ होकर ब्लास्टिंग कर रहे है। इसका खामियाजा गुरुवार को खेत में काम करने आए किसानों को उठाना पड़ा। ब्लास्टिंग से हवा में उछले पत्थर सीधे किसानों पर आकर गिरे। इसमें जंगबहादुर के यहां धान की रोपाई करने आई 45 वर्षीय चनरा पत्नी अलगू निवासी श्रीपट्टी थाना चील्ह, 50 वर्षीय अशर्फी पत्नी लालबहादुर निवासी हड़ौरा घायल हो गए। जंगबहादुर की एक भैंस व एक पड़िया भी घायल हो गई। पत्थर गिरने से मज्जन बिन्द के छत की पटिया भी टूट गई। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना होने के चार घंटे बाद प्रशासन जागा। खान अधिकारी पंकज सिंह, सर्वेयर मनोज कुमार व ड्रॉप्स मैन राधेश्याम के साथ पटेहरा चौकी प्रभारी नवनीत चौरसिया मौके पर पहुंचे। खान अधिकारी व खनन सर्वेयर ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। घटना होते ही क्रशर मालिक व माइनिंग मैपर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed