फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two including the teenager drowned while taking bath in the Ganges

गंगा में नहाते समय किशोर समेत दो की डूबने से मौत

Thu, 17 Sep 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two including the teenager drowned while taking bath in the Ganges
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बरियाघाट पर पितृ विसर्जन पर बाल बनवाने आया किशोर गंगा में स्नान करते समय डूब गया। वहीं चुनार के मेड़िया घाट पर पिंडदान से पहले स्नान करते समय अधेड़ की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घंटो बाद दोनों के शवों को गोताखोरों ने बाहर निकाला। मौत के बाद घाट पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा निवासी दिलीप शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र आशीष शर्मा पितृविसर्जन पर बाल बनने के लिए बरियाघाट आया था। लोगों का बाल बनाने के बाद सुबह साढ़े 10 बजे दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने लगा। स्नान करते समय तैरना न आने के कारण गहरे जल में जाने से वह डूबने लगा। दोस्तो ने बचाने की कोशिश की पर असफल रहे। शोर सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर शहर कोतवाल रविंद्र यादव और चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा पहुंचे और गैबी घाट से गोताखोर बुलाकर तीन घंट बाद शव को बाहर निकलवाया। किशोर दो भाई तीन बहन है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीखड़, कछवां थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव निवासी 45 वर्षीय दिलीप पिंडदान करने के लिए चुनार कोतवाली क्षेत्र के मेड़िया घाट पर पिंडदान करने आया था। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गंगा में स्नान करने लगा। स्नान करते हुए दिलीप गहरे पानी में चला गया। साथ स्नान कर रहे चचेरे भाई संतोष शुक्ला व साथियों ने दिलीप को बचाने की पूरी कोशिश की, पर उसे बचाया नहीं जा सका। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोगों ने गंगा में दिलीप की तलाश शुरु किया। थोड़ी देर बाद उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन भाइयों में सबसे बड़े दिलीप को तीन पुत्रियां व दो पुत्र है। एक पुत्री की शादी हो गई है। मृतक गाड़ी चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया पत्नी और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed