{"_id":"61d34c9f4ddb8b2a995fb664","slug":"two-including-e-rickshaw-driver-died-in-road-accident-mirzapur-news-vns631584250","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीवां- मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र के बेलन नदी पर बने फोर लेन पुल पर शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
लालगंज थाना क्षेत्र के अतरैला राजा गांव निवासी 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र मोतीलाल ई-रिक्शा चालक थे। वह रविवार की रात हलिया थाना क्षेत्र के देवरी पूरब निवासी अपने रिश्तेदार मेवालाल के साथ ई-रिक्शा से जा रहे थे। इस दौरान बेलन पुल पर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में धक्का मार दिया। हादसे के बाद धक्का मारने वाला फरार हो गया। हादसे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजकुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद राजकुमार की पत्नी सोना देवी, 10 वर्षीय पुत्र विकास, सात वर्षीया पुत्री मीनाक्षी, पांच वर्षीया पुत्री सौम्या व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।