फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two hundred year old drain not repaired, risk of road collapse increases

Mirzapur News: दो सौ साल पुराने नाले की नहीं कराई मरम्मत, सड़कें धंसने का खतरा बढ़ा

Thu, 26 Jun 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two hundred year old drain not repaired, risk of road collapse increases
मिर्जापुर। नगर में मुकेरी बाजार से खंदवा तक तीन किलोमीटर भूमिगत नाले की मरम्मत नहीं होने के कारण सड़कों के धंसने का खतरा गहराने लगा है। करीब दो सौ साल पुराना नाला जर्जर होने के कारण बरसात के मौसम में कई बार सड़क धंसने की घटनाएं हो चुकी हैं। चार साल पहले नगर पालिका ने 200 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा था लेकिन मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन

अंग्रेजों के शासन में बना नगर के पानी की निकासी के लिए मुकेरी बाजार से खंदवा तक भूमिगत नाले का निर्माण कराया गया था। लखौरी ईंटों से बने नाले का अब इस्तेमाल नहीं हो रहा है। मरम्मत के अभाव में जर्जर नाले की दीवारें भसक रही हैं, जिससे नगर की सड़क भी धंस जाती हैं। कुछ सालों में सड़क धंसने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बरसात के मौसम में कहां सड़क धंस जाए, इसका डर लोगों को सताता रहता है। सात जून को लालडिग्गी में सड़क धंस गई थी। इसके पहले नवीन सिनेमा के पास तीन जगह सड़क धंसी थी। राजस्थान इंटर काॅलेज जाने वाले देवपुरवा मार्ग के तिराहे पर सड़क धंसने से एक ऑटो उसमें आधा समा गया था।
विज्ञापन

इन घटनाओं से लोगों को हादसे का डर सता रहा है लेकिन नगर पालिका और जिला प्रशासन को इसकी कोई फिक्र नहीं है। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2021 में नाले की मरम्मत के लिए 20 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था लेकिन मंजूरी नहीं मिली। बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी उन्होंने पत्र लिखा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, नगर पालिका के अभियंता विपिन मिश्रा ने बताया कि पहले कोई प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं है। फिलहाल भूमिगत नाले की मरम्मत का कोई प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल से लगातार धंस रही है सड़क
मुकेरी बाजार से खंदवा नाला के बीच नवीन सिनेमा के आसपास कई बार सड़क धंस चुकी है। 17 जुलाई 2021 को देवपुरवा मोड़ पर सड़क धंसने से एक ऑटो उसमें आधा समा गया था। उसके बाद 21 जुलाई 2022 को सड़क धंसी थी। 10 जनवरी 2023 को भी इसी मार्ग पर सड़क धंसी थी। पिछले साल 11 अगस्त को यली सड़क धंसी थी।


10 से 12 फीट है नाले की गहराई
भूमिगत नाला करीब दो मीटर चौड़ा और 10 से 12 फीट गहरा बताया जाता है। जब किसी भी जगह इसकी दीवार गिरती है तो वहां काफी गहराई तक गड्ढा हो जाता है और सड़क खोखली होकर धंस जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed