फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two guardians of the district were vaccinated on 77 at special booth

जिले के दो अभिभावक स्पेशल बूथ पर 77 को टीका

Tue, 01 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two guardians of the district were vaccinated on 77 at special booth
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में मंगलवार से 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अभिभावक के लिए नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल और चुनार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बूथ बनाया गया। लायंस स्कूल में 69 और चुनार पीएचसी में आठ अभिभावकों को टीका लगाया गया। इस दौरान सीएमओ डा. पीडी गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

जिले में शुरु हुए 18 प्लस टीकाकरण के तहत मंगलवार को जिले के बूथों पर टीका लगवाने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग पहुंचते रहे। मंडलीय अस्पताल के साथ अन्य स्थानों पर टीका लगाने पहुंचे लोगों ने पहले फार्म भरकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन का वैरिफिकेशन कराया। इसके बाद टीकाकरण कक्ष टीका लगवाया। मंगलवार को कुल चार हजार 91 युवाओं ने टीका लगवाया। इसके अलावा 45 प्लस में 2355 कोविशील्ड का प्रथम डोज, 49 द्वितीय डोज और कोवैक्सीन की 153 प्रथम डोज और 57 द्वितीय डोज का टीका लगा। कुल छह हजार 705 को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों में चील्ह पीएचसी में 199, गुरुसंडी पीएचसी में 305, विजयपुर में 266, पड़री पीएचसी में 208, कछवां पीएचसी में 330, सीखड़ पीएचसी में 290, जमालपुर पीएचसी में 474, चुनार में 461, लालगंज में 138, हलिया में 88, पटेहरा में 241, राजगढ़ में 240, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 849 को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके अलावा इन स्थानों पर 45 प्लस वालों को भी टीका लगा। इसमें चील्ह पीएचसी में 190, गुरुसंडी पीएचसी में 109, विजयपुर में 259, पड़री पीएचसी में 259, कछवां पीएचसी में 182, सीखड़ पीएचसी में 141, जमालपुर पीएचसी में 194, चुनार में 152, लालगंज में 191, हलिया में 176, पटेहरा में 135, राजगढ़ में 196, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 171 को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण केंद्र पर पुलिस तैनात रही। टीकाकरण स्थल पर पहले फार्म लेकर उसे भरने के बाद वैरिफिकेशन हो रहा था। डाक खाने में कैंप लगाकर वहां के कर्मचारियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................................................
ढाई घंटे कटी रही लाइट
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के 150 बेड भवन में चल रहे टीकाकरण के दौरान मंगलवार की दोपहर ढाई घंटे लाइन कटी रही। इससे कर्मचारियों को परेशानी का सामान करना पड़ा। टीकाकरण पंजीकरण, टीकाकरण कक्ष और आब्जर्वेशन रुम में बिजली होने से कर्मचारी और टीका लगाने वालों को परेशानी हुई। भवन में अस्थाई बिजली की व्यवस्था के चलते आए दिन परेशानी होती रहती है। फाल्ट के कारण बिजली कटी रही।

........................................................
रोडवेज में यात्रियों की उमड़ी भीड़
मिर्जापुर। 100 दिन के बाद बाजार खुलने के बाद रोडवेज परिसर में भी लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखाई दिया। बसों में यात्री हर सीट पर बैठे थे, इसमें कई लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया था। सबसे अधिक बसें सोनभद्र और प्रयागराज रुट के लिए रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed