फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two girls going home after giving police recruitment exam were injured in an accident

Mirzapur News: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर जा रही दो युवतियां हादसे में घायल

Sun, 01 Sep 2024 04:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Two girls going home after giving police recruitment exam were injured in an accident
राजगढ़ (मिर्जापुर)। धनसिरिया गांव के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग के किनारे स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर जा रहीं बाइक सवार दो युवतियां घायल हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भदोही जिले के गोपीगंज निवासी 22 वर्षीय मानसी मोदनवाल व 20 वर्षीय तनु मोदनवाल सोनभद्र जिले के ओबरा से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर अपने भाई के साथ बाइक से गोपीगंज जा रही थीं। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर धनसिरिया गांव के पास आगे जा रहा ई-रिक्शा चालक अचानक मुड़ गया। इससे बाइक ई-रिक्शा में टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तनु व मानसी घायल हो गईं। बाइक चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 से घायलों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां तनु की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed