फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two girls died due to drowning while bathing in Sevti river

Mirzapur News: सेवटी नदी में नहाते समय डूबने से दो बालिकाओं की मौत

Wed, 26 Apr 2023 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two girls died due to drowning while bathing in Sevti river
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी दो बालिकाएं मंगलवार को दोपहर में सेवटी नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गईं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजते हुए नदी के पास गए तो वहां उनके कपड़े मिले। नदी में खोजबीन करने पर दोनों के शव बरामद हुए। पटेहरा गांव निवासी ज्ञानेंद्र की 12 वर्षीय पुत्री अर्चना व राजेश कुमार की 10 वर्षीय पुत्री साधना मंगलवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे घर से कुछ दूर स्थित सेवटी नदी में नहाने के लिए गई थीं। काफी देर तक जब दोनों नहाकर वापस घर नहीं लौटीं तो परिजन उनका पता लगाने के लिए नदी के किनारे पहुंचे। वहां दोनों किशोरियों के चप्पल और कपड़े नदी के किनारे पड़े थे।
विज्ञापन

उसके बाद दोनों के नदी में डूबने की आशंका के बीच उनके परिजन व गांव के लोग नदी के पानी में तलाश करने लगे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दोनों के शव खोजकर नदी से बाहर निकाले गए। इस बीच नदी के किनारे लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी। नदी से दोनों बालिकाओं के शव बाहर निकलते ही उनके परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। उसके बाद दोनों के शव उनके घर ले जाया गया। पूरे पटेहरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक सूर्यभान व अगल-बगल के लोगों ने भी दोनों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज वीरेंद्र सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दोनों बालिकाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ लालगंज दीक्षांत राज का कहना है कि सेवटी नदी में स्नान करते समय डूबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई है। शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed