फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two girl students died after tying their hands with dupatta and jumping into the Ganga.

Mirzapur News: दुपट्टे से हाथ बांधकर गंगा में कूदीं दो छात्राओं की मौत

Wed, 24 Apr 2024 04:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Two girl students died after tying their hands with dupatta and jumping into the Ganga.
चुनार। थाना क्षेत्र पक्का पुल से मंगलवार को दोपहर में दो छात्राओं ने गंगा में छलांग लगा दी। पुल पर आते-जाते राहगीरों ने छात्राओं को छलांग लगाते देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को छात्राओं की साइकिल और बैग मिली। बैग में मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन नंबर से पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर गोताखोरों को बुलाकर उनकी तलाश शुरू कराई। शाम करीब सवा छह बजे दोनों के शव एक साथ मिले। दोनों के हाथ काले रंग के दुपट्टे से बंधे थे।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी सतीश कुमार की पुत्री गरिमा (15) और सुरेश कुमार की पुत्री जानकी (15) मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे एक ही साइकिल से चुनार स्थित पक्का पुल पर पहुंचीं। साइकिल खड़ी कर दोनों ने गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर मिले बैग में आधार कार्ड और मोबाइल फोन नंबर मिला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भागे-भागे पक्का पुल पहुंचे। जहां छात्राओं की साइकिल और बैग देख वे फूट-फूटकर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि दोनों सहेलियां मालवीय इंटर काॅलेज शहंशाहपुर वाराणसी में हाईस्कूल में पढ़ती थीं। दोनों छात्राओं ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे थे। घर से स्कूल जाने के लिए कहकर निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं गईं। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर छात्राओं की तलाश शुरू कराई। गंगा में कूदीं दोनों किशोरियों के शव शाम करीब सवा छह बजे पक्का पुल से लगभग 200 मीटर आगे मिले। स्थानीय गोताखोर बबई साहनी, गंगा साहनी, धर्मेंद्र साहनी ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गंगा नदी से निकाला। शव बाहर निकलने पर दोनाें के हाथ काले रंग के दुपट्टे से बंधे दिखे। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। गरिमा दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। जानकी एक भाई और तीन बहनों में छोटी थी। चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि पक्का पुल से दो छात्राओं के गंगा में कूदने की जानकारी मिलने पर गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराई गई। शाम को दोनों के शव बरामद हुए। दोनों के हाथ दुपट्टे से हाथ बंधे थे। दोनों ने क्यों जान दी, इसका पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed