फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two found infected, three discharged on recovery

दो मिले संक्रमित, तीन के स्वस्थ होने पर दे छुट्टी

Thu, 14 Jan 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two found infected, three discharged on recovery
मिर्जापुर। जिले में लगातार 193वें दिन बुधवार को दो कोरोना संक्रमित मिले। तीन के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। दो के पॉजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमित की संख्या 3428 पहुंच गई है। अब तक 3359 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय 26 एक्टिव केस है। आइसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं है। 17 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को दो हजार 318 की रिपोर्ट आई है। इसमें रमईपट्टी से एक पुरुष व नरोईयां से एक पुरुष है। सेमरा बरहो से एक पुरुष, तोसवां पड़री से एक पुरुष व मटिहारी कछवां से एक पुरुष के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 84 हजार 304 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 82 हजार 446 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 858 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 63 हजार 100 का एंटीजन किट से जांच करायी गयी है। जिले में इस समय 23 हाट स्पाट हैं। इसमें 17 ग्रामीण और छह शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed