फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two electric poles were broken after a truck and a car collided.

Mirzapur News: ट्रक और कार की टक्कर से बिजली के दो खंभे टूटे

Thu, 15 Jan 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two electric poles were broken after a truck and a car collided.
राजगढ़ गर्दा नाला के पास कार के टक्कर से टूटा पोल। स्रोत- संवाद
राजगढ़। ददरा बाजार स्थित रुपन साहनी की दुकान के सामने मंगलवार की रात अनियंत्रित ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया। इसी तरह गर्दा मंदिर के पास भी एक कार पोल में टक्कर मार कर पलट गई। दोनों हादसों में बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार सुबह तक बिना पोल लगाए दोनों स्थानों पर तार जोड़कर आपूर्ति शुरू की गई। ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया और कार चालक नंबर प्लेट लेकर भाग गए। कार सड़क किनारे पलटी है। ददरा निवासी सुनील साहनी ने बताया कि मंगलवार की रात अनियंत्रित ट्रक बिजली के पोल में जा टकराया। ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग गए। सूचना बिजली विभाग और पुलिस को दी गई। गर्दा नाला निवासी संजय सिंह ने बताया कि कार सवारों ने रात को बिजली के पोल में टक्कर मार दिया। काफी तेज आवाज सुनकर बाहर आए तो कार चालक वाहन छोड़कर भाग गए थे। कार का नंबर प्लेट भी निकाल कर ले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। पोल टूटने से ददरा, राजगढ़ पहाड़ी भीटी में अंधेरा छा गया। बिजली विभाग मरम्मत में जुट गया। सुबह तक बिना पोल लगाए ही दोनों स्थानों पर बिजली के तार को जोड़ दिया गया। इससे खतरा बना है, तार भी लटक रहा है। पहले भी ददरा बाजार में पोल टूटे थे लेकिन वहां नया पोल नहीं लगाया गया। बिजली विभाग के अवर अभियंता दयाशंकर प्रजापति ने बताया कि तत्काल बिजली व्यवस्था चालू कर दी गई है। जल्द ही पोल लगाकर उसे ठीक कर दिया जाएगा। साथ ही राजगढ़ थाने में कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed