फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two elected unopposed for District Planning Committee, election will be held for one seat

Mirzapur News: जिला योजना समिति के लिए दो निर्विरोध निर्वाचित, एक सीट के लिए होगा चुनाव

Sun, 18 Jun 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two elected unopposed for District Planning Committee, election will be held for one seat
मिर्जापुर। जिला योजना समिति में निकायों की तीन सीटों के लिए शनिवार को नामांकन किया गया। इनमें सदस्य के दो पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि एक अन्य पद के लिए दो नामांकन हुए। इस प्रकार से दो सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है, जबकि एक सीट पर चुनाव तय है।
विज्ञापन

जिला योजना समिति में निकायों से सदस्य के तीन सीटों के लिए चुनाव होना है। इनमें एक सीट अनारक्षित महिला, एक अनुसूचित जाति तथा एक अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इनमें से अनारक्षित महिला सीट के लिए एक मात्र नामांकन नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के वार्ड संख्या 34 भटवा की पोखरी की सभासद सरिता गुप्ता ने किया है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति के सदस्य के लिए आरक्षित पद के लिए अहरौरा नगर पालिका के वार्ड संख्या दो पट्टी कला दो की सभासद सीमा देवी ने नामांकन किया है। इस वर्ग में भी किसी दूसरे ने नामांकन नहीं किया है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के बाबत आरक्षित सीट के लिए चुनार नगर पालिका के नागरपुर सादी बांध वार्ड के सभासद विजय बहादुर व अहरौरा के गोला कन्हैयालाल वार्ड के संजय जायसवाल ने नामांकन किया है। इसी पद के लिए मतदान होना है। दो सीटों पर एक-एक नामांकन होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि 21 जून को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। इसके बाद यदि स्थिति बनती है तो 25 जून को मतदान होगा। यदि किसी ने नाम वापस ले लिया तो फिर तीसरे सीट पर निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है। वास्तविक स्थिति 21 जून के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed