{"_id":"682b7bda2a1d1dfcf20b4ad4","slug":"two-died-after-being-hit-by-a-train-in-two-incidents-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-133958-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो घटनाओं में ट्रेन से कटकर दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो घटनाओं में ट्रेन से कटकर दो की मौत
विज्ञापन
जिगना। रेलवे स्टेशन जिगना के पूर्वी छोर पर डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इसी स्टेशन के पास नई रेल लाइन के डाउन लाइन पर युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों घटनाएं सोमवार की सुबह की हैं।
जीआरपी विंध्याचल के अनुसार, जिगना थाना क्षेत्र के भौरुपुर अजगना निवासी लवकुश बिंद (25) सोमवार की सुबह जिगना रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर प्लेटफाॅर्म के आगे गया था। वह डाउन लाइन पर आ रही यशवंत नगर-गया स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जीआरपी ने घर वालों को सूचना दी। जानकारी होते ही मां सीमा देवी, पत्नी फूलन देवी बेसुध हो गईं। लवकुश तीन भाइयों में बड़ा था। महाराष्ट्र में नौकरी करता था। 15 दिन पहले घर आया था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के रामगढ़वा पयागपुर निवासी अनुज कुमार बिंद (21) 13 मई को मुंबई गया था। तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए घर से पांच हजार रुपये मंगाए थे। पिता ने रुपये भेजे थे। घर वालों के अनुसार, अनुज कुमार ने शनिवार को घर पर फोन कर बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं हो रही है। वह घर आ रहा है।
रविवार को घर आने के लिए ट्रेन पर बैठा था। इटारसी तक मोबाइल पर बात हुई थी। उसके बाद घर वालों से बात नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह जिगना स्टेशन के पास नई रेल लाइन के डाउन लाइन के पास मालगाड़ी से कटकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आधार कार्ड से उसकी पहचान कर घर वालों को सूचना दी। हादसे के बाद मालगाड़ी दो घंटे खड़ी रही। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
000
लवकुश की मां ने लगाया हत्या का आरोप
जिगना। रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर डाउन लाइन पर सुबह लवकुश के मिले शव के मामले में मां सीमा देवी ने गांव की ही दो महिलाओं सहित चार लोगों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि रविवार की शाम मोबाइल पर फोन कर लवकुश को घर से 250 मीटर दूर बाग में एक आदमी ने बुलाया था। देर होने पर पुत्र करन को बुलाने के लिए भेजा तो वहां पर चार लोग घेर कर बैठे थे। वहां गई तो कोई नहीं था। सुबह रेलवे लाइन पर लवकुश का शव मिला है। आशंका है कि इन्ही लोगों ने हत्या कर शव रेलवे लाइन पर रख दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि आरोप की जांच की जाएगी।