फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   two dead and 31 injured due to Vehicle overturned Which is full of tourists going to Vindhyachal

Mirzapur: विंध्याचल जा रहे दर्शनार्थियों से भरा वाहन पलटा, देवर-भाभी की मौत, 31 घायल, मची चीखपुकार

Sat, 21 Oct 2023 02:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Oct 2023 02:59 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ।  कुशियरा फॉल के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला और उसके देवर की मौत हो गई। वहीं 31 लोग घायल हुए। इनमें से 17 की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
two dead and 31 injured due to Vehicle overturned Which is full of tourists going to Vindhyachal
अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। लालगंज थाना क्षेत्र के गैपुरा मार्ग पर कुशियरा फॉल के सामने शनिवार को सुबह ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में रिश्ते में देवर और भाभी की मौत हो गई। 31 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें पांच अति गंभीर मरीज बीएचयू वाराणसी भेजे गए हैं।

विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के गड़बड़ा गांव से शनिवार को सुबह एक परिवार समेत पट्टीदारी के कुल 33 लोग एक पिकअप में सवार होकर विजयपुर व विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। गाड़ी गांव निवासी चालक कमलेश मौर्या चला रहा था। लालगंज गैपुरा मार्ग पर कुशियरा फाल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन


हादमें में पिकअप सवार चालक समेत 33 लोग घायल हो गए। एक बालिका बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगाें ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने चार एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅ. संजय सिंह ने 17 दर्शनार्थियों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में डाॅक्टर ने कलुई देवी (50) और उनके देवर भोला (30) को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों श्यामकली (40), रूपा (17), किशन (8), सोम (9) गुड्डी (60) को ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल व कार्यवाहक एसआईसी डाॅ. तरुण सिंह डाॅक्टरों की टीम के साथ मरीजों घायलों का इलाज करने में जुट गए। 

इन घायलों का सीएचसी लालंगज में चल रहा इलाज

दुर्घटना में घायल रिंकी (10), जय देवी (30), अनारकली (55), साजन (12), महाराजी (45), नन्दनी (12), आकाश (28), काजल (5), भागीरथी (30), पिंकी (7) का ट्रामा सेंटर में इलाज कराया गया। इनके अलावा आंचल (7), सोनी (18), अर्जुन (32) निवासी अतरैला राजा, भोला (50), रीता (12), नीलू (10), नेहा (12), युवराज (10), सोनी(14), पिंकी (6) निवासी गड़बड़, ममता (30) निवासी अतरैला राजा, साजन (12) और चालक कमलेश (30) का सीएचसी में उपचार किया गया। हादसे में आराध्या (2) पुत्री अर्जुन बाल-बाल बच गई। उसे खरोंच तक नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed