फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two-day divisional conference of teachers union from 29th

Mirzapur News: शिक्षक संघ का दो दिवसीय मंडलीय सम्मेलन 29 से

Thu, 28 Dec 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two-day divisional conference of teachers union from 29th
मिर्जापुर। जिले में शिक्षक संघों का जिला व मंडलीय सम्मेलन 29 और 30 दिसंबर को आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का जिला सम्मेलन 29 व 30 दिसंबर को जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा में आयोजित किया गया है। सम्मेलन के प्रतिभागियों को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से दो दिन का विशेष अवकाश प्रदान किया गया है। जिला मंत्री डॉ. रमाशंकर शुक्ल ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। प्रथम दिन शैक्षिक विचार गोष्ठी होगी और स्थानान्तरण से जिले में कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षकों का स्वागत होगा। साथ ही सेवानिवृत होने वाले शिक्षक व प्रधानाचार्यों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 30 दिसंबर को निर्वाचन संबंधी कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र रहेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का मंडलीय सम्मेलन 29 व 30 दिसंबर को श्रीमाता प्रसाद माता भीख इंटर काॅलेज में आयोजित किया गया है। यह जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल व उप शिक्षा निदेशक कोमल यादव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed