फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two cyclists died after being hit by a tractor

Mirzapur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार दो की मौत

Tue, 15 Apr 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two cyclists died after being hit by a tractor
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर स्थित शर्मा मोड़ तिराहे के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से अलग-अलग साइकिल पर सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। वहीं, ट्रैक्टर लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उल्होपुर गांव निवासी राम आसरे पटेल (55) व बड़भुईली गांव निवासी घनश्याम पटेल (52) अलग-अलग साइकिल से अदलहाट बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हरि कीर्तन करने जा रहे थे। शर्मा मोड़ तिराहे के पास अहरौरा की तरफ से नरायनपुर की ओर भस्सी लादकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर का गुल्ला टूट गया और वह डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में साइकिल सवार दोनों लोग चपेट की में आ गए। चीख पुकार सुनकर दुकानदार दौड़ पड़े, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। वहीं, एक लेन पर यातायात बाधित हो गया।दु कानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर में दबे दोनों शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि साइकिल सवार दो लोगों की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed