Mirzapur News: दशहरा की रात नशे की हालत में गाली-गलौज मामले में दो सिपाही लाइन हाजिर
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौकी में तैनात सिपाही द्वारा शराब के नशे में दूसरे सिपाही को गालीगलौज करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौकी में तैनात सिपाही द्वारा शराब के नशे में दूसरे सिपाही को गालीगलौज करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। मामले का वीडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई हुई। बड़ी बात यह भी है जिस सिपाही को गाली दिया गया उसे भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।
कटरा कोतवाल स्वामी प्रसाद ने बताया कि दशहरा की रात मंडी चौकी में शराब के नशे में रमेश यादव नाम के सिपाही ने राकेश यादव को गाली दी। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि मंडी चौकी में तैनात सिपाही रमेश यादव ने राकेश यादव को गाली दिया था। मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
कार्य में लापरवाही बरतने पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को पड़ी फटकार
मिर्जापुर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विंध्याचल प्रशासनिक भवन में बैठक कर विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्यो के प्रगति के बारे में जानकारी ली। कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। विन्ध्यवासिनी मन्दिर के साथ साथ कालीखोह, अष्टभुजा मन्दिरों का भी सुन्दरीकरण कार्य होगा।
बिजली के समस्त तारों को अंडरग्राउंड करने तथा खंभों इत्यादि के लिए अधिशासी अभियन्ता अनिल कुमार सिंह से शीघ्र ही कार्य योजना तथा बजट बनाकर प्रस्तुत करने को कहा। डीएम ने कहा कि सप्ताह बाद कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बैठक में मौजूद नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को दैनिक रूप से कॉरिडोर कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा लगातार दूसरे तीसरे और चरण के कार्यो के लिए कार्ययोजना मांगी जा रही है और हम अभी तक प्रथम चरण का कार्य भी दिखाने लायक नहीं है।