{"_id":"67308e0268f8b142a50c19ca","slug":"two-children-died-after-drowning-mine-pit-in-mirzapur-chaos-among-family-members-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News : बंधी में डूबने से भाई-बहन की मौत, नहाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News : बंधी में डूबने से भाई-बहन की मौत, नहाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा; परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 10 Nov 2024 04:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 10 Nov 2024 04:12 PM IST
सार
Mirzapur News : सूचना पाकर मौके पर चुनार थाना की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
भाई और बहन की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के चुनार थाना अंतर्गत सक्तेशगढ़ क्षेत्र के बलुआ बजाहुर गांव में बंधी में नहाने गए भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
चुनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बलुआ बजाहुर में अपनी बुआ के घर आए दो बच्चे 10 वर्षीय आरूषी पुत्री शंकर पटेल व उसका भाई आठ वर्षीय कार्तिक पुत्र शंकर निवासी भाईपुर खुर्द थाना अदलहाट की बंधी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन