{"_id":"67c89e6282bc925c0c074efa","slug":"two-cattle-smugglers-shot-in-legs-in-encounter-with-police-arrested-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-130571-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुलिस से मुठभेड़ में दो पशु तस्करों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुलिस से मुठभेड़ में दो पशु तस्करों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन
राजगढ़/मिर्जापुर। राजगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार को सेमरी जंगल में मुठभेड़ के दौरान दो अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है।
घायल तस्करों को राजगढ़ सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस के साथ 12 मवेशी बरामद किए गए हैं।
राजगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेमरी जंगल से तस्कर मवेशियों को लेकर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस और एसओजी की टीम ने सेमरी जंगल में घेरेबंदी की। कुछ देर बाद जंगल में पहुंचे तस्करों काे पुलिस ने रुकने के लिए कहा कि वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे दोनों तस्कर घायल हो गए। आरोपी राकेश चौहान के दाएं और महेंद्र चौहान के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों तस्कर हमीरपुर, थाना चांद, जनपद भभुआ बिहार, निवासी हैं।
एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस टीम से मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। घायल तस्करों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस और 12 मवेशी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्र पर चार और राजेश चौहान पर दो मुकदमें दर्ज हैं।