फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two brothers drowned in the Jargo river

Mirzapur News: जरगो नदी में डूबे दो भाइयाें की मौत

Tue, 17 Sep 2024 05:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Two brothers drowned in the Jargo river
चुनार/कैलहट। बगही गांव में सोमवार की शाम खेत के पास खेल रहे बालक जरगो नदी के बढ़े हुए पानी में डूब गए। खोजबीन कर दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर थानाध्यक्ष और तहसीलदार पहुंचे। घटना से गांव में शोक है।
विज्ञापन

चुनार थाने के जलालपुर माफी केशवपुर निवासी बिहारी कई साल से बगही गांव के जयप्रकाश सिंह के खेत पर काम करते हैं। उनके दोनों पुत्र सिद्धार्थ (8) और श्याम (6) सोमवार की शाम घर से निकले और नदी किनारे स्थित खेत पर पहुंच गए। दोनों भाई खेत के पास खेलने लगे। इस बीच अचानक दोनों लापता हो गए। बच्चों के लापता होने पर लोगों ने खेलते समय बढ़े हुए पानी में चले जाने की आशंका जताते हुए तलाश शुरू की। खेत किनारे दोनों के चप्पल मिले। इसके बाद चितरहां गांव के दो लोग पानी के अंदर गए। जहां मिट्टी में फंसे दोनों भाइयों को बाहर निकाला गया। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह मौके पर पहुंचे। दोनों भाई बगही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक और दो में पढ़ते थे। दोनों भाइयों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह ने बताया कि डूबने से मौत होने पर उसे दैवीय आपदा की श्रेणी में माना जाता है। इसमें शासन की ओर से चार लाख रुपये सहायता राशि दी जाती है। विभागीय प्रकिया पूरी कराकर परिजनों को यह सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों के पिता भूमिहीन हैं। इसलिए ग्राम प्रधान से प्रस्ताव कराकर आवासीय पट्टा देने की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed