फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two brothers died due to drowning while bathing in river in mirzapur

मिर्जापुर में हादसा: नदी में नहाते समय दो भाइयों की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 12 May 2024 04:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 12 May 2024 04:43 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में ड्रमंडगंज बाजार के रहने वाले दो बालक नहाते समय नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। दोनों को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Two brothers died due to drowning while bathing in river in mirzapur
घटना के बाद लोगों की जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज बाजार निवासी दो बालक रविवार को नहाते समय सेवटी नदी में डूब गए। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पानी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन परिजन दोनों को इलाज के लिए कोरांव ले गए। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह है मामला
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज बाजार निवासी लवकुश केसरी का 10 साल का बेटा रूद्र और आठ साल का लक्ष्य रविवार को सेवटी नदी में नहाते समय नदी के गहरे पानी में जाने से डूब गए। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चों को नदी के गहरे पानी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed