फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two bridges damaged due to rain, traffic affected

Mirzapur News: बारिश से दो पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित

Sun, 04 Aug 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Two bridges damaged due to rain, traffic affected
मिर्जापुर। पूरे जिले शनिवार को झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिले गए। हालांकि जलभराव और बिजली कटौती के कारण लोगों की समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। धान की खेती के लिए यह बारिश अमृत का काम करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश दोपहर तक तेज हो गई। जिगना क्षेत्र में सुबह से ही हल्की हवा के साथ शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश से धान के साथ ही बजरी की फसल को लाभ पहुंचेगा। उधर, राजगढ़, चुनार, कछवां, मड़िहान, अदलहाट समेत पूरे जिले में दिन भर बारिश का सिलसिला जारी रहा। उधर, हलिया क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से दो पुल क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते आवागमन बाधित हो गया है। मूसलाधार बारिश के चलते सेवटी नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते गड़बड़ा धाम मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। मां शीतला के दर्शन के लिए लोगों को पांच किमी अतिरिक्त दूरी तय कर सेमरा गांव से होते हुए जाना पड़ रहा है। दो साल पहले जिला पंचायत की तरफ से इस पुल का निर्माण कराया गया था। उधर, हलिया से देवरी संपर्क मार्ग पर टकिहा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से कोरावल समेत दो दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते हलिया पुराने थाने के सामने तथा जगह-जगह पेड़ गिरने से भी आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed