फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two boys died by drowning while bathing in flood water

बाढ़ के पानी में नहाते समय डूबकर दो बालकों की मौत

Wed, 31 Aug 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two boys died by drowning while bathing in flood water
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बनवारीपुर निषाद बस्ती के पास गंगा नदी से सटे नाले में मंगलवार को सुबह स्नान करते समय दो बालक डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों बालकों को बाहर निकाला। आनन-फानन में लोग उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल ले गए। जहां से दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बालकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बनवारीपुर निषाद बस्ती निवासी ननकू के आठ वर्षीय पुत्र पवन व पप्पू के 12 वर्षीय पुत्र किशन सुबह खेल रहे थे। बस्ती के पास एक नाला है। जिसमें बाढ़ का पानी आ गया है। सुबह खेलते समय बच्चे नाले के पास पहुंच गए। इस दौरान पवन व किशन नाले में उतर कर स्नान करने लगे। स्नान करते समय गहरे जल में जाने से दोनों डूबने लगे। डूबते समय शोर मचाने पर आस-पास मौजूद बच्चों ने गांव में जाकर सूचना दी। आनन-फानन में पहुंचे लोगों ने नाले में डूब रहे पवन और उसके बाद किशन को बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दोनों बालकों को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल से शव लेकर चले गए। सूचना पर विंध्याचल पुलिस पहुंची तो परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को परिजनों को दे दिया। विंध्याचल थानाध्यक्ष विनीत राय ने बताया कि डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed