फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two bikes collided head-on three people injured in mirzapur

Mirzapur News: दो बाइक की आमने-सामने से हुई टक्कर, तीन लोग घायल; मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर

Tue, 06 May 2025 11:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 May 2025 11:45 AM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Two bikes collided head-on three people injured in mirzapur
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के पटेहरा- संतनगर थाना क्षेत्र के घोरी पनियारा गांव के पास सिरसी दीपनगर संपर्क मार्ग पर मंगलवार सुबह दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। प्रयागराज जनपद के फूलपुर थाना निवासी आजाद (36) अपनी बाइक से सिरसी की तरफ जा रहा था। उधर सामने से संतनगर थाना क्षेत्र के घोघीया गांव निवासी अमरेश कुमार (20) अपने साथी अशोक चौहान (26) के साथ किसी काम से दीपनगर आ रहा था। 

विज्ञापन


पनियरा गांव के पास दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को इलाज हेतु पटेहरा पीएससी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर वाजिद जमीन ने तीनों को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed