फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two bike riders killed, one injured due to truck collision

ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो छात्रों की मौत, एक घायल

Sun, 26 Jun 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders killed, one injured due to truck collision
औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में जा रहे एक बाइक पर सवार तीन छात्रों को मिर्जापुर-औराई मार्ग पर तहसील तिराहे के पास एक ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे दो छात्रों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में मृत दोनों छात्र और घायल मिर्जापुर के निवासी बताए गए। घायल की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

दुर्गा बाजार-मिर्जापुर निवासी उदय यादव का पुत्र पीयूष यादव (14) कक्षा आठ का छात्र था। शुक्रवार को भोर में अंकित यादव (16) निवासी भटवा की पोखरी-मिर्जापुर, निखिल गुप्ता (18) निवासी डंकीनगंज-बेलखरिया मिर्जापुर के साथ अपनी बुआ के घर जा रहा था। बुआ के घर से तीन किलोमीटर पहले औराई-मिर्जापुर मार्ग पर तहसील तिराहे के पास एक ट्रक ने धक्का मार दिया। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले गए। जहां चिकित्सकों ने अंकित यादव और निखिल गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। पीयूष यादव की हालत में सुधार नहीं होने चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया। कुछ देर बाद मौके पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed