{"_id":"60afd5368ebc3e7fd658f2f2","slug":"two-bike-riders-killed-by-tanker-mirzapur-news-vns591661334","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर के चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर के चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर नरायनपुर सिकिया बाईपास मोड़ पर बुधवार की देर रात टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
अहरौरा थाना क्षेत्र के बिहाउर गांव निवासी 22 वर्षीय आनंद पटेल पुत्र रामनाथ पटेल बसाढ़ी गांव निवासी अपने साथी 20 वर्षीय सुुजीत पुत्र राजकुमार के साथ अपने मामा की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए अदलहाट थाना क्षेत्र के सोनई गांव में गया था। बुधवार की रात को शादी में शामिल होने के बाद खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया मोड़ के पास टैंकर ने बाइक में धक्का मार दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। टैंकर के धक्के से बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर चालक हादसे के बाद मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। राहगिरों व स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची नरायनपुर पुलिस ने दोनों शव की शिनाख्त कराई। उनके पास मिले मोबाइल आदि से परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों युवकों की शादी नहीं हुई थी। वह खेती के साथ दोनों डीजे का संचालन करते थे। दो युवकों की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है।
.................................
तीन बहनों का इकलौता भाई था सुुजीत
चुनार। नरायनपुर के सिकिया बाईपास मोड़ पर बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में मृतक बाइक सवार सुजीत कुमार निवासी बसाढ़ी तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक युवक स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही खेती-बारी में पिता का सहयोग करता था। मृत युवक के मित्र संतोष, देवेंदु व परिवारीजनों ने बताया कि वह पढ़ने-लिखने में काफी अच्छा था और गांव में सभी का चहेता था। युवक के माता की भी दो वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जबकि दूसरा बाइक सवार मृत युवक आनंद पटेल पुत्र रामनाथ पटेल निवासी बियाहुर तीन भाइयों में मझला व एक छोटी बहन से बड़ा था। खेती-बारी के साथ गांव में ही पिता की एक छोटी सी परचून की दुकान है।