फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two bike riders died due to truck collision

ट्रक के टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Tue, 30 Aug 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died due to truck collision
लालगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-रीवां राष्ट्रीय राजमार्ग पर नैड़ी कठारी गांव के सामने सोमवार को अपराह्न में मिर्जापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे बाइक में टक्कर मार दिया। ट्रक कुछ दूर तक बाइक सवार को घसीटते हुए गया। इससे ट्रक में आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस बीच रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। उधर, हादसे से नाराज लोगों ने शाम करीब 4.45 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम विजय नारायण के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी कठारी गांव निवासी नागेंद्र पांडेय (35) व भानू प्रताप सिंह (54) सोमवार को बाइक से चौराहे पर जा रहे थे। वे मिर्जापुर-रीवां राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे थे, इस बीच रास्ते में मिर्जापुर की ओर से बांस लादकर मध्य प्रदेश की ओर तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक चालक नागेंद्र पांडेय ट्रक में फंस गए। बाइक पर पीछे बैठे भानू प्रताप सिंह कुछ दूरी पर जा गिरे। बाइक ट्रक में फंस कर करीब 50 मीटर दूर तक घसीटते हुई गई। इससे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में आग लगते देख चालक ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार नागेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी बरौंधा अजय कुमार श्रीवास्तव को दी। पुलिस ने घायल भानू को अस्पताल भेज दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में भानू की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह ने घटना की जांच की। उधर, मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। नागेंद्र से एक पुत्र व एक पुत्री हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। आग से बाइक व ट्रक दोनों जल गए। उधर, हादसे में मौत से नाराज ग्रामीणों ने परिजनों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि शव क्षत-विक्षत हो गया था। शव को ठीक से नहीं उठाया गया। पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी रही। इस बीच जाम की जानकारी मिलने पर एसडीएम विजय नारायण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह से जाम समाप्त कराया। इसके बाद लोगों ने करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त किया। सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह ने बताया कि ट्रक के टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed