{"_id":"66ba703dccf2961bc90304f5","slug":"two-bike-riders-died-and-one-seriously-injured-in-a-collision-between-a-tractor-and-a-trolley-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-120510-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज-हलिया मार्ग पर स्थित महोगढ़ी गांव के पास रविवार की रात नौ बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनाें घायलों को पीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरो ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। जहां डाॅक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को उपचार के बाद प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी अंबुज कुमार (20) पुत्र मंगला प्रसाद गांव के अपने साथी आनंद (18) पुत्र अवधेश तथा विपिन उर्फ गोलू (22) पुत्र कलेक्टर के साथ रविवार को देर शाम को बाइक से ड्रमंडगंज बाजार गए थे। रात करीब नौ बजे ड्रमंडगंज बाजार से सामान खरीदकर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। रास्ते में महोगढ़ी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद सरोज ने तीनों घायलों को उपचार के लिए न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज भेजवाया। जहां डॉक्टर ने तीनों की हालत गंभीर देख पीएचसी हलिया रेफर कर दिया। पीएचसी हलिया में भी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने तीनों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। परिजन तीनों को ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर लेकर गए। जहां डॉक्टर ने अंबुज और अमन को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल विपिन की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।