फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two arrested with stolen bike

Mirzapur News: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen bike
मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस ने शनिवार को सुबह मंगल शाह बाबा तिराहा के पास से दो लोगों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की पाइप भी बरामद की गई है।
विज्ञापन




यह जानकारी एएसपी सिटी नितेश सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जलालपुर निवासी नंद कुमार विजयपुर पानी की टंकी के पंप ऑपरेटर है। नंद कुमार ने दो अगस्त को थाने में तहरीर देकर बताया कि चोर जल निगम की पाइप उठा ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर विंध्याचल थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने मंगलशाह बाबा तिराहा के पास से संजय कुमार निवासी नटकीतारापुर भारतगंज थाना मांडा प्रयागराज और घनश्याम निवासी हरिपुर विजयपुर थाना विंध्याचल को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार प्लास्टिक की बोरियों में बांधकर रखे कास्ट आयरन पाइप के टुकड़े बरामद हुए। बाइक के बारे में पूछे जाने पर आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सके। छानबीन करने पर पता चला बाइक भी चोरी की है। एक बाइक जौनुपर और दूसरी प्रयागराज से चोरी की गई है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि विजयपुर पहाड़ी पर स्थित पानी की टंकी के पास से पाइप के टुकड़े चोरी की है। उसे वे बेचने के लिए ले जा रहे थे कि पकड़ लिए गए। दोनों बाइक भी चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed