फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two arrested in the lynching of a thief

चोर की पीटकर की गई हत्या में दो गिरफ्तार

Mon, 01 Nov 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in the lynching of a thief
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड कृष्णापुरी कालोनी में शुक्रवार की देर रात ढाई बजे चोरी करने के लिए मकान में घुसे एक चोर की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक और उसके पड़ोसी को गैर इरादतन हत्या में गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।कृष्णापुरी कालोनी में रमांकात बिंद का मकान है। शुक्रवार की रात वह पत्नी के साथ घर के बरामदे में सोया था। देर रात दो बजे चोर मकान की चहारदीवारी फांद कर बरामदे में पहुंचा और अंदर से मेन गेट खोल दिया। इसके बाद एक चोर और घर में घुसा। इस दौरान आवाज सुनकर रमाकांत की पत्नी की नींद खुली। उसके शोर मचाने पर चोर भागने लगे। रमाकांत ने एक चोर को पकड़ लिया। तब तक मोहल्ले के लोग पहुंचे और उसकी जमकर पिटाई कर दी। ऐसे में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मकान मालिक रमाकांत बिंद व अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रमाकांत और उसके पड़ोसी लालता प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed